आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में एक व्यक्ति दुसरे से आगे निकलने में लगा है | क्या आप जानते है बिना प्रतिस्पर्धा का सामना किये मनुष्य इस जीवन में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकता | यदि आपमें आत्मविश्वास है तो आप प्रतिस्पर्धा में बने रह सकते है अन्यथा जीवन की हर प्रतिस्पर्धा से आप बाहर हो जाते है | आज हर दुसरे बच्चे में आत्मविश्वास/(Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi) की कमी को देखा और महसूस किया जा सकता है |
किसी कार्य को करने की हिम्मत न जुटा पाना ही साधारण भाषा में कमजोर आत्मविश्वास/Self Confidence को व्यक्त करता है | किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास का न होना, इसके बहुत से कारण हो सकते है जैसे :
आत्मविश्वास न होने के कारण :-
अकेलापन : जिन लोगों को बचपन से ही अकेला रहना पसंद हो | दुसरे लोगों से कम ही बातचीत करता हो ऐसे व्यक्ति में हमेशा आत्मविश्वास की कमी नजर आएगी |
खेलकूद में रूचि न रखने वाले व्यक्ति : जो व्यक्ति खेलकूद में अधिक रूचि न रखते हो | जिसने कभी बाहरी खेल न खेले हो | ऐसे व्यक्ति में भी आत्मविश्वास की कमी को देखा जा सकता है |
शारीरिक व्यक्तित्व : – जिन लोगों की शारीरिक बनावट कुछ ख़ास आकर्षित नहीं होती व दिखने में कमजोर दिखाई देते है ऐसे लोगों में भी आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है |
दूसरों का अनुशरण करने वाले :- जो व्यक्ति हमेशा दूसरों को follow करते हो, अपने छोटे-छोटे कार्य के लिए दूसरों से मदद मांगते हो, स्पष्ट है कि ऐसे व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी है |
किसी कार्य को पहली बार करने पर :- यह एक ऐसी स्थिति होती है जब हर कोई व्यक्ति कुछ समय के लिए आत्मविश्वास की कमी को महसूस करता है | जी हाँ, जब हम कोई ऐसा कार्य करते है जो हमने जीवन में पहले कभी नहीं किया तो ऐसे में आत्मविश्वास कमजोर होना स्वाभाविक सी बात है |
Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi
आत्मविश्वास बढ़ाने के सरल एवं कारगर उपाय :-
आत्मविश्वास/Self Confidence को बढ़ाने के लिए आपको स्वयं के अंदर बहुत से बदलाव करने होंगे | आत्मविश्वास को बढ़ाना कोई छोटा कार्य नहीं, लोगों का पूरा जीवन निकल जाता है और वे अंत तक आत्मविश्वास नहीं जुटा पाते है | तो आइये जानते है किस प्रकार आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते है :
शारीरिक व्यक्तित्व :-
यदि आप दिखने में आकर्षक नहीं है व शरीर से कमजोर है तो आज से ही अपने शरीर पर ध्यान देना शुरू कर दे | इसके लिए आप व्यायाम, gym आदि का सहारा ले सकते है | याद रखे जिस दिन आप एक अच्छे और बलवान शरीर के मालिक बन जायेंगे उस दिन से आप दूसरों को नहीं बल्कि दुसरे आपको follow करना शुरू कर देंगे | और यहीं से आप के अंदर आत्मविश्वास आना शुरू हो जायेगा | याद रखे अच्छा, बलवान, आकर्षक और स्वस्थ शरीर आपके व्यक्तित्व में ही चार चाँद नहीं लगाता बल्कि आपको आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण करता है |
दूसरों को follow करना बंद कर दे :-
आज से ही एक निश्चय करें की आप हर छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरों को follow करना बंद कर देंगे | स्वयं में निश्चय करें कि आपमें में भी क्षमता है खुद कुछ करने की | आखिर कब तक आप दूसरों का अनुसरण करते रहेंगे | दूसरों का अनुसरण करने की आदत आपको लाचार बनाती है और सम्पूर्ण जीवन आप आत्मविश्वास की कमी को महसूस करते है/(Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi) |
जीवनियाँ पढ़े :-
ऐसे महान महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़े जो हमारे समाज के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहे है जैसे : स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बिल गेट्स, पंडित लाल बहादुर शास्त्री आदि | ऐसे बहुत से महान पुरुष हुए है जिनका आत्मविश्वास/Self Confidence ही हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है |
जोखिम उठाने से घबराएं नहीं :-
बहुत से ऐसे कार्य है जिन्हें करने के लिए आप आत्मविश्वास इसलिए नहीं जुटा पाते है क्योंकि इनमें गलती होने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है | स्वयं के अंदर विश्वास जगाये कि आपने जो तैयारी की है वह पूर्णतया सही है गलती होने की कोई सम्भावना ही नहीं है | ऐसे में आप अधिक से अधिक समय लेकर व बार-बार अभ्यास करके कार्य में गलती होने की सम्भावना को न्यूनतम करने का प्रयास करें, आत्मविश्वास अपने आप जाग्रत होने लगेगा |
Related post : -
Shiv Chalisa in Hindi
|