दीपावली का शुभ मुहूर्त आ रहा है और हर कोई चाहता है उसके पास प्रचुर मात्र मे धन हो, जिससे वह अपने और अपने परिवार के सभी सपने सहजतापूर्वक पूरे कर सके । दीपावली के दिन की जाने वाली धन लक्ष्मी साधना आज के युग में कल्पवृक्ष के समान फल देने वाली साधना है । जब सारे रास्ते बंद हो जाएँ तो प्रत्येक ब्यक्ति को लक्ष्मी माँ जो की अद्वितीय शक्ति है, की शरण लेनी ही चाहिए । यदि आप स्वयं प्रयत्न करे तो, आप क्या नहीं पा सकते? इसलिए माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हेतु एकाग्रचित्त हो, यत्नपूर्वक बताई गयी विधि अनुसार, पूजन-अर्चन करे तो निश्चित ही आपको चमत्कार मिलेगा । शुद्ध एवं अभिमंत्रित दीपावली पूजन सामग्री हेतु यहाँ पर क्लिक कर प्राप्त करे | इसमें आपको मिलेगा सम्पूर्ण श्रीयंत्र, कमल गट्टे की माला, कौड़ी, गोमती चक्र एवं स्फटिक गणेश
लक्ष्मी पूजा को प्रदोष काल के दौरान किया जाना चाहिए, जो कि सूर्यास्त के बाद प्रारम्भ होता है और शास्त्रानुसार लगभग 1 घण्टे 29 मिनट तक रहता है । कुछ लक्ष्मी स्त्रोतो मे लक्ष्मी पूजा को करने के लिए महानिशीथ काल भी बताया गया हैं। शास्त्रानुसार महानिशीथ काल तांत्रिक समुदायों और पण्डितों, जो इस विशेष समय के दौरान लक्ष्मी पूजा के बारे में अधिक जानकारी रखते हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत उपयुक्त बताया गया है। सामान्य लोगों के लिए प्रदोष काल मुहूर्त ही पूर्णतः उपयुक्त हैं, जब स्थिर लग्न होता है। स्थिर लग्न मे धन संपत्ति की देवी माँ लक्ष्मी एवं बुद्धि प्रदाता व विघ्नहर्ता गणेश जी का पूजन करने से लक्ष्मी व बुद्धि की स्थिरता मिलती है | दीवाली मे लक्ष्मी-गणेश पूजा को कैसे करना चाहिए, आइये जानते है।
Kamakhya MantraDiwali Laxmi Mantra
Totke For Love
Kamdev Mantra
Laxmi Mantra Hindi
लक्ष्मी पूजा की सामग्री
रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, मिठाई, धुप, इत्र (खुशबू), लकड़ी की चौकी, लाल वस्त्र (कपड़ा) चौकी पर बिछाने के लिए, घी, दीया, अगरबत्ती, कमल का फूल, चांदी का सिक्का या अगर यह उपलब्ध ना हो तो कुछ पैसे रखे