Wednesday, October 3, 2018

शुगर का इलाज करने के 9 देसी उपाय

शुगर का इलाज करने की सबसे बड़ी औषधि आपके घर की रसोई में ही मौजूद है| शुगर के आयुर्वेदिक इलाज की सबसे सस्ती और सबसे कारगर औषधि है “मैथी के दाने और एलोवेरा का रस”, अगर आपने इन दोनों का सही से तीन महीने तक इस्तेमाल कर लिया तो शुगर की बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी|

देखिये शुगर बहुत खतरनाक बीमारी नहीं है लेकिन इसकी वजह से होने वाली गंभीर बीमारियां बहुत खतरनाक होती हैं| शुगर से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है और व्यक्ति को ब्रेन हैमरेज, किडनी फेल, अंधापन, हार्ट अटैक, जोड़ो का दर्द, लिवर फेल जैसी जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं|

जानिए शुगर क्यों हो जाती है?

हम जैसे- जैसे विकसित होते जा रहे हैं ठीक वैसे-वैसे ही हमारी जीवनशैली में परिवर्तन आने लगे हैं| पहले लोग छोटे मोटे काम भी अपने हाथों से करते थे, एक दूसरे से मिलने पैदल यात्रा करने जाते थे परन्तु अब सुख साधन इतने हैं कि हमको कुछ करने की जरुरत ही नहीं है यानि शारीरिक श्रम बिल्कुल खत्म हो चला है|

मैथी के दाने

मैथी आपकी रसोई में भी उपलब्ध होगी और आप बाजार से भी मैथी के दाने खरीद सकते हैं| मैथी के दाने रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में डालकर रख दें| सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पियें और ऊपर से मैथी के दाने चबा जायें| बस इतना सा काम आपको लगातार तीन महीने तक करना है| शुगर की रिपोर्ट एकदम नार्मल आ जाएगी|
जिनकी शुगर हमेशा बढ़ी ही रहती है वे लोग कम से कम 6 महीने तक इसका सेवन करें| ये शुगर की सबसे बड़ी हुए सबसे सस्ती औषधि है| सबसे ख़ास बात ये है कि मैथी का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता|

अब आगे हम आपको कुछ और आयुर्वेदिक तरीके बताते हैं –

एलोवेरा का रस

एलोवेरा के चमत्कारी गुणों से तो पहले ही वाकिफ होंगे| एलोवेरा को लेकर उसको ऊपर से छील लें अब उसके अंदर से जो पारदर्शी जैल निकलता है उसका जूस निकालकर पियें या फिर उसे खा भी सकते हैं| इसका सेवन सुबह खाली पेट करें तो ज्यादा अच्छा है|  Best Treatment of Gathiya

एलोवेरा और हल्दी का मिश्रण

एलोवेरा को छीलकर उसको एक कटोरी में रख लें| अब इस कटोरी में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और चम्मच से एलोवेरा व हल्दी का पेस्ट बना लें| अब इस मिश्रण का सेवन करें और ध्यान रहे कि हल्दी ज्यादा मात्रा में ना डालें अन्यथा यह नुकसान भी कर सकती है|  Arogyavardhini Vati Benefits

मैथी के दाने और त्रिफला चूर्ण

मैथी के दानों का चूर्ण बनाकर उसमें त्रिफला चूर्ण समान मात्रा में मिलाएं| एक चम्मच मैथी का चूर्ण और एक चम्मच त्रिफला चूर्ण एक गिलास पानी में सोने से पहले डाल दें| अब सुबह उठकर इस पानी को पियें और ध्यान दें कि पानी को छानना नहीं है| चूर्ण सहित पानी पी जाइये| शुगर तीन महीने में एकदम ठीक हो जाएगी|

करेले का जूस

करेला शुगर वालों के लिए सबसे बढ़िया सब्जी है| सुबह खाली पेट करेले का जूस निकालकर पियें और अगर जूस ज्यादा कड़वा है तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें| चाहें तो करेले के जूस में एलोवेरा जूस मिलाकर सेवन करें इसके चमत्कारी फायदे होते हैं|

जामुन की गुठली

शुगर से पीड़ित व्यक्तियों को जामुन खूब खाने चाहिए ये उनके लिए सबसे अच्छा फल है| जामुन खाकर उसकी गुठली धूप में सूखा लें और उनको पीसकर उसका चूर्ण बना लें| सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी के साथ इस चूर्ण का सेवन करें|

तुलसी की पत्तियां

तुलसी की पत्तियों में एंटी- ऑक्सीडेंट गुण होते हैं| इसके अलावा तुलसी के पत्ते कई रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं| सुबह उठकर अगर खाली पेट तीन चार तुलसी के पत्ते चबा लिए जाएँ तो शुगर एकदम नियंत्रण में रहती है|

ग्रीन टी पियें

ग्रीन टी में मौजूद तत्व शरीर से फालतू फैट को अवशोषित करते हैं और शुगर को नियंत्रित करते हैं| रोजाना दो बार ग्रीन टी पीने से शरीर में शुगर नार्मल हो जाती है और बढ़ता वजन भी नियंत्रण में रहता है|

ज्वारे है दैवीय औषधि

क्या आप जानते हैं कि ज्वारे किसे कहते हैं? जब गेहूं के बीज अंकुरित होने लगते हैं और उनसे छोटी-छोटी पत्तियां निकलना शुरू हो जाती हैं तो इन पत्तियों को ही ज्वारे कहते हैं| ज्वारे शुगर की दैवीय औषधि है| घर पर ही एक मिटटी के बर्तन में थोड़ी दी मिटटी डाल लें और अब इस बर्तन में थोड़े गेहूं में बीज बो दें| जब ये बीज अंकुरित होने लगें और इनसे पत्तियां निकलने लगें तो इन पत्तियों को काट लें और याद रहे कि पत्तियां उखाड़े नहीं, अब इन पत्तियों का सेवन करें और अब कुछ दिन बाद फिर से जब पत्तियां आने लगें तो फिर से उनका सेवन करें| इसे ही ज्वारे कहते हैं|

नीम की पत्तियां

नीम के पत्ते शरीर में इन्सुलिन के निर्माण में सहायक होते हैं और डायबिटीज को बढ़ने नहीं देते| रोजाना खाली पेट ताजा नीम के पत्ते चबाने से शुगर में लाभ होता है और चाहे तो नीम की पत्तियों का रस निकालकर रोजाना एक से दो चम्मच रस पियें|

उच्च फाइबर वाली चीज़ें खाएं

शुगर को ठीक करने का सबसे बढ़िया तरीका है कि फैट वाली चीज़ें कम खाएं और उच्च फाइबर वाली चीज़ें खाएं| सबसे ज्यादा फाइबर होता है मूंग की दाल में, इसके अलावा अन्य सभी दालों में भी फाइबर होता है सबसे कम फाइबर होता है उड़द की दाल में| अनाज में ज्वार में सबसे अधिक फाइबर होता है तो ज्वार की रोटी खाएं| चने में भी फाइबर होता है, जो लोग गेहूं की रोटी खाते हैं वो गेहूं में चने का आटा मिलाकर उसकी रोटी खाएं|









No comments:

Post a Comment